कोविड-19 के New variant “omicron” के संक्रमण के दृष्टिगत कक्षा-12 तक विद्यार्थियों के लिए है खास खबर, प्रत्येक छात्र-छात्रा को मोबाइल टैबलेट हेतु निर्गत की गई है धनराशि

ख़बर शेयर करें

देहरादून-  निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड सीमा जौनसारी ने राज्य के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन रूप से शिक्षण कार्य संचालन के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 के New variant “omicron” के संक्रमण के दृष्टिगत कक्षा-12 तक की सभी शिक्षण संस्थानों में ऑन-लाइन रूप से शिक्षण कार्य संचालन हेतु कोविड-19 के New Variant “omicron” के संक्रमण के दृष्टिगत शासनादेश संख्याः 17/xXIV-B 5/2021-03(01)/2020 दिनांक 16 जनवरी, 2022 के द्वारा कक्षा 12 तक के शिक्षण संस्थाओं को दिनांक 16 जनवरी, 2022 के उपरान्त अग्रेत्तर आदेशो तक भौतिक रूप से बंद रखते हुए शिक्षण कार्य पूर्व की भाँति ऑन-लाइन माध्यम से जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के दृष्टिगत समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऑन-लाइन शिक्षण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जनपद तथा विकासखण्ड स्तर से प्रभावी अनुश्रवण की कार्यवाही निम्नवत बिन्दुओं को
ध्यान में रखते हुए की जाए। प्रधानाचार्यों के द्वारा शिक्षकों को ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण हेतु विषयवार समय-सारणी प्रदान की जाय जिससे एक ही समय में एक से अधिक विषयों में शिक्षण किये जाने पर छात्र-छात्राओं का विषय में अध्ययन का हास न हो। शिक्षको को ऑन-लाइन छात्र-छात्राओं को जोड़ने हेतु अभिभावकों को भी जागरूक किया जाय जिसके लिए प्रत्येक कक्षाध्यापक को शिक्षकों अभिभावकों से बातचीत कर उन्हे ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण की जानकारी दिये जाने की जिम्मेदारी दी जाय। ऐसे छात्र-छात्रा जिनके पास ऑन-लाइन शिक्षण की सुविधा उपलब्ध न हो उनके लिए वैकल्पिक रूप मे ऐसी सुविधा प्राप्त करने हेतु सम्भावनाएं तलाशी जाए। कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अध्ययनरत् प्रत्येक छात्र-छात्रा को मोबाइल टैबलेट हेतु धनराशि निर्गत की गयी है। अतः परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को इन शैक्षिक उपकरणों का उपयोग ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण हेतु जानकारी तद्नुसार प्रधानाचार्यो द्वारा तैयार की गयी समय-सारणी के अनुसार ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण कराया जाय। प्रधानाचार्य प्रतिदिन शिक्षकों से कक्षा शिक्षण की ऑन-लॉइन रिपोर्ट प्राप्त कर विकासखण्ड तथा जनपद स्तर पर दैनिक आख्या प्रस्तुत करेंगें तथा स्वयं भी छात्र-छात्राओं से रेन्डमली बातचीत कर ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण की वास्तविक जानकारी प्राप्त करेंगें। जनपद स्तर पर दैनिक आख्या प्रस्तुत करेंगें तथा स्वयं भी छात्र-छात्राओं से रेन्डमली बातचीत कर ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण की वास्तविक जानकारी प्राप्त करेंगें। ऐसे छात्र-छात्रायें जिनके पास ऑन-लाइन कक्षा शिक्षण हेतु कोई सुविध नहीं है, उन्हें दूरदर्शन के ज्ञानदीप कार्यक्रम एवं PMe-Vedya का उपयोग करने के साथ-साथ उन्हें नियमित अन्तराल मे विषयवार नोट बुक के माध्यम से साप्ताहिक जानकारी प्रदान की जाय।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page