आध्यात्मिक- त्रिगुण की साम्यता से ही व्यक्तित्व का परिष्कार सम्भव- नमन कृष्ण, नैनीताल में किया जा रहा है श्री मद भागवत कथा का आयोजन,आप भी जरूर आएं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में श्री मद भागवत कथा का आयोजन

नव साँस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा, नैनीताल में चल रहे श्रीमद भागवत के दौरान बह रही भक्ति और ज्ञान की गंगा में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिभाग कर रहे हैं,

भागवत के द्वितीय दिवस पर कथा वाचक नमन कृष्ण जी ने मनुष्य को देवत्व की तरफ ले जाने वाले गुणों पर विस्तार से मार्गदर्शन करते हुए मन को निर्मल कर प्रभु भक्ति के महत्व पर चर्चा की।
विश्व शांति के लिए सबसे पहले अपने अपने घरों में शांति के लिए प्रयास जरूरी हैं। शांति के लिए संवाद हों तो विवाद समाप्त हो जाते हैं।
साथ ही त्रिगुणी मनुष्यों के सत, रज और तम की प्रकृति भी सत्संगति से ही नियंत्रित की जा सकती है और मनचाही उपलब्धियों को हासिल किया जा सकता है।

भागवत के द्वितीय दिवस के यजमानों के रूप मे खुशहाल सिंह रावत, पी सी पांडे, बी सी पंत, कैलाश जोशी, इन्दर सिंह रावत, दिनेश पांडे, मोहन जोशी द्वारा पूजन अर्चन किया गया।

भागवत के सफल आयोजन में लक्ष्मण सिंह रावत, महावीर बिष्ट, महेश चंद्र तिवारी, दिनेश जोशी, कंचन चंदोला, घनानंद भट्ट, दीपक जोशी, दीपक पांडे, संतोष पंत, ललित पांडे, ललित गोस्वामी, राजेश पांडे, विकास बड़ोला, गौरव जोशी, डॉo हिमांशु पांडे आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page