श्री मां नैना देवी मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर 4 जून की सायं 4 बजे से किया जायेगा भव्य भजन संध्या का आयोजन

श्री मां नैना देवी मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर प्रांगण में दिनाँक 4 जून 2025 की सायं 4 बजे से एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में जुटे नैनीताल के रंगकर्मी एवं वरिष्ठ संगीतज्ञ नवीन बेगाना ने बताया कि इस विशिष्ट भजन संध्या में देश भर से विभिन्न गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि कलाकारों के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन गायकों एवं संगीतकारों के रूप में स्मित तिवारी, अलंकार महतोलिया, गणेश सिंह, सिद्धांत नेगी, पंकज आर्या, प्रेम गोस्वामी, डिम्पल जोशी, गौरव बिष्ट, पारस जोशी, संजय, हर्ष सहदेव, लोकेश जोशी सहित गीत एवं नाट्य विभाग के वरिष्ठ कलाकार एवं नैनीताल की शान आनंद बिष्ट एवं शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट द्वारा योगदान दिया जाएगा। आयोजन में राज्य कवि के रूप में सम्मानित नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध संचालक हेमंत बिष्ट जी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में अमर उदय नैना देवी ट्रस्ट मंदिर समिति नैनीताल के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, सचिव हेमंत शाह, उप सचिव प्रदीप शाह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी, कार्यालय सचिव बसंत जोशी, प्रधान आचार्य श्री बसंत बल्लभ पांडे आदि पदाधिकारियों सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के रूप में जहूर आलम, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, हिमांशु पांडे, दीपक सहदेव, अदिति खुराना, संजय कुमार आदि द्वारा तैयारियों में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है