103 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ 01 महिला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में सट्टे की खाई बाड़ी करने वालों के विरुद्ध/नशे के तस्करों की गिरफ्तारी तथा वारंटियों की धर-पकड़ किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही की जा रही है। डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में 05 मई को निवासी संजय नगर बजरी कंपनी लालकुंआ नैनीताल को भगवती मंदिर स्थित उसकी दुकान से सट्टे की खाई बाडी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा अभियुक्त से सट्टे के 5200 रु मय सट्टा पर्ची बरामद हुई आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान 05 मई को निवासी वार्ड नम्बर 2 नई बस्ती लालकुआं नैनीताल को उसके घर से 103 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

06 मई को माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी फौजदारी वाद संख्या- 39/17 धारा- 138 NI Act से संबंधित वारंटी अभियुक्त निवासी तुलारामपुर हल्दूचौड़ लालकुआं को हल्दूचौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page