02 अक्टूबर को मनाया जायेगा स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत दिवस 2024 के रूप में – मुख्य विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती दिवस को स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छ भारत दिवस 2024 के रूप में मनाया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा की अगुवाई में नगर निगम हल्द्वानी में वृहद स्तर पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता ग्रीन लीफ के अन्तर्गत होमस्टे, होटल, रिजार्ट आदि संस्थानों को पुरस्कृत किया जायेगा साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानो, स्वयं सेवी संस्था, व्यक्तियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा तथा परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page