युवा एकता मंच भवाली द्वारा 150 वृक्ष का किया गया वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

युवा एकता मंच भवाली द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के द्वितीय दिवस युवाओं ने शहर के गांधी कालोनी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया इस दौरान देवदार, पुतली, पांगर व बुरांस आदि के 150 वृक्ष लगाएं गए। युवाओं ने कहाँ की उनके द्वारा लगाएं गए वृक्षों की वे देखरेख करेंगे व आगे भी समय समय पर पर्यावरण संरक्षण के हित में सभी युवा साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित व्यपार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डेय व उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी ने कहाँ की सामाजिक कार्यो, पर्यावरण संरक्षण व समाजिक जागरुकता लाने के लिए शहर के युवाओं द्वारा युवा एकता मंच भवाली का निर्माण किया गया है वह वाकई काबिलेतारीफ हैं।
इस दौरान युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर शाह
उपाध्यक्ष कंचन बोनाल, कोषाध्यक्ष पवन रावत,
महासचिव अनुज टम्टा, व्यपार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डेय, उप वन क्षेत्राधिकारी धरम सिंह बोनाल, व्यपार मंडल उपाध्यक्ष रोहित अधिकारी, मनोज बोरा, चेतन रावत, पुष्पेश बोरा, रोहित शाह, तिरुपति कपील ,राहुल नेगी, अजय कुमार ,रवि, पुष्पा कपिल, सोनिका कपिल, लीला कपिल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page