जनपद नैनीताल के 57 वर्षीय एक व्यक्ति के कब्जे से 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “नशामुक्त जनपद नैनीताल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त के क्रम में श्री श्री नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक निशु गौतम व कांस्टेबल गगनदीप सिंह, थाना कालाढूंगी पुलिस के द्वारा चैकिंग के दौरान ज्ञान प्रकाश स्कूल से बच्चे नगर को जानने वाला पक्का मार्ग जंगल के पास कालाढूंगी को जाने वाले रास्ते के पास अभियुक्त देशा मसीह पुत्र स्वर्गीय श्री प्रीतम सिंह निवासी बच्ची पुर धमोला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र 57 वर्ष के कब्जे से 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO -168/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page