अपने जन्मदिन पर इस तरह दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

ख़बर शेयर करें

नवाबी रोड के तल्ला गोरखपुर में मतदाता जागरूकता संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया गया ।
शहर हल्द्वानी स्थित भूमिका तिवारी के द्वारा अपने जन्मदिन को मतदाता जागरूकता संदेश देते हुए मनाया।
उनका कहना था कि जिस तरह हम अपने जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के महापर्व को हंसी-खुशी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुल कर वोट देते हुए मनाना चाहिए।
भूमिका तिवारी ने संकल्प लिया है कि वह अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ वोट देने पोलिंग बूथ पर जाएगी इसके साथ ही उनके द्वारा मतदाताओं से भी अपील की गई कि वह भी इस बार मतदान देने पोलिंग स्टेशन तक अवश्य जाएं।
आज के कार्यक्रम में जय श्री तिवारी, शरद तिवारी, पूनम काण्डपाल, विशाखा तिवारी, गौरी शंकर काण्डपाल, प्रणव काण्डपाल, चित्राक्षी, दिव्यांशी, चिन्मय, मिताक्षी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page