नैनीताल श्री रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी के पिता के निधन पर नगर में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

सरोवर नगरी नैनीताल में रामसेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी के पिता सुरेश चंद्र बवाड़ी का आज सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। श्री बवाड़ी लगभग 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार श्री बवाड़ी कुछ समय से बीमार चल रहे थे । व्यापारी सुरेश बवाड़ी अपने पीछे तीन पुत्र जगदीश बवाड़ी ,गिरीश बवाड़ी ,पप्पू बवाड़ी व एक पुत्री को छोड़ गए। श्री बवाड़ी की अंतिम यात्रा सुबह 11:30 बजे उनके निवास स्थान नियर इनकम टैक्स ऑफिस से पाइंस घाट के लिए रवाना होगी । व्यापारी सुरेश बवाड़ी के निधन पर श्री रामसेवक सभा, कूटा के पदाधिकारियों व नगर के व्यापारियों ने दु:ख व्यक्त किया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page