अहिल्याबाई होल्कर ने रखी महिला सशक्तिकरण की नींव- प्रदीप

ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज के सभागार में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र समस्त हिंदू समाज के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उनसे संघर्ष की भी प्रेरणा मिलती है। कहा कि करीब 300 वर्ष पूर्व जब देश इस्लामी हमलों को ‌झेल रहा था तब उन्होंने 100 से अधिक मंदिरों व धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। इतना ही नहीं विधवा सम्मान, दत्तक पुत्र गोद लेने के अधिकार, समपत्ति रखने के अधिकार जैसे नियमों का निर्माण करवाया। इसी के साथ महिला अधिकारों की नींव भी रखी।
अहिल्याबाई ने मंदिरों के निर्माण की जो दृष्टि थी उसी प्रेरणा से आज प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो पाया है। उन्होंने कहा कि भारत एक पुरातन राष्ट्र है और इसके जीवन मूल्य भी स्थानीय न होकर वैश्विक हैं। साथ ही अपनी मानवतावादी दृष्टि के कारण ही भारत विश्वगुरू बना है। वहीं कहा कि हिंदू संस्कृति समाहित करने और सभी परिस्थितियों में मार्ग निकालने वाली रही हैं। इस महान संस्कृति को मानने वाले विश्वभर में फैले हुए हैं, लेकिन जहां पर भी हैं उन्होंने वहां शांति का संदेश ही दिया है। कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता पर तरह-तरह के षडयंत्रकारी हमले कर रहे हैं। ऐसे तत्वों से सचेत रहना होगा और उनका उत्तर भी देना होगा। परिवार प्रबोधन के मूलमंत्र को भी समझना होगा। कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सबल एवं संगठित समाज के लिए 99 वर्षों से समाज, संगठन एवं शक्ति जागरण के कार्य में निरंतर लगा हुआ है। इस मौके पर प्रांत संघचालक डा. बहादुर सिंह बिष्ट जी, जिला संघचालक डा. निलांबर भट्ट जी, नगर संघचालक विवेक जी, विनीता शाही जी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page