डॉ.हरीश चन्द्र अंडोला हुए इनोवेटिव टीचर दिवस पर 2025” से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

देहरादून -राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर दून विश्वविद्यालय के डॉ.हरीश चन्द्र अंडोला को विज्ञान इनोवेटिव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए भाभा विज्ञान क्लब एवं शान्ति फाउंडेशन -गोंडा (उ.प्र.) द्वारा “इनोवेटिव टीचर दिवस पर 2025” से सम्मानित किया गया है। डॉ.अंडोला ने इस उपलब्धि को दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों, सह कर्मियों व प्रो.एम एस एम रावत,निवर्तमान सलाहकार प्रो. के.डी.पुरोहित जी से ली गयी प्रेरणा का प्रतिफल बताया। डॉ.अंडोला जी द्वारा इस उपलब्धि का श्रेय उनके प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रुप से सहयोगी रहे सभी गुरुजनों व स्नेहीजनों को दिया है। पर्यावरण विभाग और दून के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय दिया गया.दून विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव महोदय समेत सभी प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अतुलनीय सहयोग हेतु भी धन्यवाद व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page