“आजादी का अमृत महोत्सव”के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

ख़बर शेयर करें

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वालड़ा मे भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के संयोजक भूगोल विभाग के डॉ० जितेंद्र शाह ने बताया कि महाविद्यालय में 12 मार्च से 5 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जायेगे। निबंध प्रतियोगिता के संयोजक वनस्पति विज्ञान के डॉ० भारत गिरी गोसाई ने कहा कि “आजादी के अंतर्गत दांडी मार्च की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page