नैनीताल पुलिस द्वारा मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले सटोरिया को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों से बढती घटनाओं की रोकथाम करने हेतु प्रचलित अभियान के क्रम में हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, भूपेन्द्र धोनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के निर्देशन में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कल 18 सितंबर को पुलिस ट्रांजिट कैम्प के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 मोहन लाल निवासी अम्बेडकर नगर बरेली रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल को आनलाईन सट्टे की खाई बॉङी करते हुये मय मोबाईल आईफोन(एप्पल) व कार माडीफाईड लाल कलर न0 DL8CL2853 मय सट्टे के 18500/ रू0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं चार तरह के सट्टे दिसावर ,फरीदाबाद ,गाजियाबाद , गली में अलग अलग समय में सट्टे की खाई बाङी कर रूपया कमाता हूं तथा ग्राहकों द्वारा दिये गये नम्बरो को मैं अपने मोबाईल यादास्त हेतु सेव कर लेता हूं व जिसका नवम्बर खूलता है उसे जाकर पैसे देता हूँ ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page