(बड़ी उपलब्धि)- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डॉ. बी.पी. जोशी को मिला वैश्विक स्तर पर शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान

ख़बर शेयर करें

भीमताल: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के गणित और कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी.पी. जोशी को वर्ष 2024 के लिए विश्व के शीर्ष 2% शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा एल्सेवियर-स्कोपस के सहयोग से जारी सूची में दिया गया है।

डॉ. जोशी की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व की बात है। उनके शोधकार्य और शैक्षिक योगदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है, जिससे उन्होंने अपने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

डॉ. जोशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार और उनके सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा, “यह न केवल डॉ. जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों और अनुसंधान में हमारे योगदान को भी दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page