(बड़ी खबर)- पुलिस टीम ने 23 लीटर कच्ची शराब के साथ 24 वर्षीय एक शराब तस्कर व लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
    एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने एवम वारंटियों की धरपकड़ हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के दिशा निर्देशन,संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 13 मई को इस व्यक्ति जो निवासी बिन्दूखत्ता लालकुआँ नैनीताल उम्र-24 वर्ष को 23 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में 13 मई को लालकुंआ पुलिस द्वारा विगत काफी समय से फरार चल रहे वारंटी निवासी वार्ड नम्बर 3 जवाहर नगर लालकुंआ नैनीताल को कब्रिस्तान रोड से गिरफ्तार किया गया। वारंटी को मा0 न्यायालय पेश कराया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page