03 से 04 अक्टूबर को वन चेतना स्टेडियम चकरपुर खटीमा में सांसद स्तरीय मलखम्ब प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

मंच संचालन रमेश ओली एवं रजत द्वारा किया गया। सर्वप्रथम रमेश ओली प्रान्त सचिव मलखम्ब एसोसिएशन उत्तराखंड, विपिन गौतम नोडल अधिकारी, भास्कर महतोलिया प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मौना, रजत, पवन राणा उप ग्राम प्रधान, हेम चंद्र पंत प्रधानाचार्य नोसगे पब्लिक स्कूल खटीमा, महेंद्रआदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के पश्चात बालक बालिकाओ द्वारा विंभिन्न पिरामिड तैयार कर अथितियों को मंत्र मुग्ध किया गया। सांसद स्तरीय प्रतियोगिता नैनीताल, लालकुआं, हल्द्वानी, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज आदि विधानसभाओ से प्रतिभाग किया गया। बालक अंडर 14 आयुवर्ग में खटीमा ने प्रथम स्थान, सितारगंज ने द्वितीय, नानकमत्ता ने तृतीय, अंडर 19 आयुवर्ग में खटीमा ने प्रथम, लालकुआं ने द्वितीय एवं सितारगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर 14 आयुवर्ग मे खटीमा ने प्रथम, नैनीताल ने द्वितीय, सितारगंज ने तृतीय एवं अंडर 19 आयुवर्ग में खटीमा ने प्रथम, नानकमत्ता ने द्वितीय, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश सचिव उत्तराखंड मलखम्ब एसोसिएशन ओली द्वारा मलखम्ब की भूमिका पर प्रकाश रखा गया।


