(बड़ी खबर):- बैंक से कर्मचारी का आईफोन चुराने वाली शातिर महिला आई पुलिस की गिरफ्त में, मोबाईल बरामद

ख़बर शेयर करें
10 जून को वादी महबूब आलम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनका मोबाइल आई फोन एप्पल बैंक ऑफ बडौदा हल्द्वानी से चोरी कर लिया है।
  उक्त संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0- 232/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । 
 हल्द्वानी क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना के खुलासे हेतु प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए  मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम बनाने के निर्देश दिए गए।
 प्रकाश चन्द्र,अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व उमेश कुमार मलिक,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे व बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । 
  टीम द्वारा घटनास्थल के आस–पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए व पतारसी–सुरागरसी की गयी,12 जून को अभियुक्ता को अम्बा कॉलोनी हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अभियुक्ता के कब्जे से चोरी किया आई फोन एप्पल बरामद किया गया है । 

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page