समाज सेवा के क्षेत्र में नैनीताल की आशा शर्मा का सराहनीय योगदान, महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

ख़बर शेयर करें

‘सरोवर नगरी’ नैनीताल में आशा शर्मा ने महिला समाज सेवा के क्षेत्र में एक अनोखी मिसाल पेश कर रही हैं, नैनीताल की आशा शर्मा, जिन्हें आज लोग ‘पिंक लेडी’ के नाम से पहचानते हैं। गौरतलब है कि हर साल अक्टूबर माह को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, और इसी कड़ी में आशा शर्मा द्वारा आज शनिवार को मल्लीताल डीएसए मैदान से ‘पिंक रैली’ का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल एवं विधायक सरिता आर्या ने संयुक्त रूप से गुलाबी झंडा (पिंक फ्लैग) दिखाकर किया। इस रैली के जरिए महिलाओं को इन खतरनाक बीमारियों से बचाव और शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। आज उनकी इस मुहिम का असर यह है कि सैकड़ों महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रही हैं।

आशा शर्मा ने बताया की इस पिंक रैली” मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते इसके लक्षणों की पहचान के लिए प्रेरित करना है। इसलिए अक्टूबर को विश्व स्तर पर ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page