(बड़ी खबर):- नैनीताल के सुप्रसिद्ध श्री माँ नयना देवी मंदिर में रील बनाने पर लगा पूर्ण प्रतिबन्ध

ख़बर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री माँ नयना देवी मंदिर में रील बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबन्ध कर लगा गया है। साथ ही मंदिर प्रबंधन ने दिशा- निर्देश जारी कर मंदिर आने वाले भक्तों को मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने के निर्देश जारी किए हैं। मंदिर का संचालन करने वाले अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधनों द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया हैं की मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शुमार है। यहां पर देश विदेश से आने वाले भक्त मां नैना देवी मंदिर में दर्शन करते हैं ऐसे में मंदिर आने वाले भक्तों और पर्यटकों द्वारा फ़िल्मी गानों पर रील बनाई जाती है जिस पर मंदिर प्रबंधन ने पूर्ण रूप से रोक लगा दी है साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए यह दिशा निर्देश जारी किये हैं की भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करें। बीते दिनों एक महिला द्वारा मंदिर परिसर में फ़िल्मी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था जिससे हजारों लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई है जिसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में रील बनाने के फैसले पर रोक लगाई है। अगर मंदिर परिसर में किसी भी भक्त या पर्यटक को रील बनाता हुआ पाया जाएगा तो उसका मोबाइल जप्त करने के साथ उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page