(बड़ी खबर):- इस युवक को चोरी की बाइक से मौज उड़ाना पड़ा भारी

ख़बर शेयर करें

22 जून को वादी दिरगपाल पुत्र रिशिपाल निवासी भदपुरा पोस्ट तिशुआ फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश वर्तमान पता गोविंदपुर गढ़वाल चौकी आरटीओ,मुखानी द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर नंबर UK 04 P 5998 बुध बाजार से चोरी करने के सम्बंध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाने में धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बलवंत कंबोज के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए। अनुपालन में प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त 02 युवकों को आरटीओ रोड पर पूरनपुर मोड़ से 40 कदम की दूरी पर पंचायत घर की ओर मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page