(बड़ी खबर)- नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब साथ इस व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 11 जनवरी को गौलापार खेड़ा क्षेत्र में पूर्वी खेड़ा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के पास से बनी दुकान में एक व्यक्ति विनोद आर्य पुत्र रमेश चंद्र आर्य निवासी रामलाल कॉलोनी बागजाला गौलापार को कुल 93 पव्वे (48 पव्वे देशी शराब के व 45 पव्वे अंग्रेजी शराब के) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम-
▪️ उ0नि0 मनोज कुमार, प्रभारी चौकी खेड़ा।
▪️कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
▪️कॉन्स्टेबल प्रेम प्रकाश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page