(बड़ी खबर):- नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, इस नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम सभी थाना प्रभारी/sog एवं एएनटीएफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिन मंगलवार 21 मई को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी एवम SOG प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक तस्कर को 32.36 ग्राम स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन से गफूर बस्ती को जाने वाले रास्ते पर शराफत कबाड़ी की दुकान के पास वनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। इसके के विरुद्ध FIRNO-115/2024, धारा-8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page