(बड़ी खबर):- नैनीताल परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान इन वाहनों के किये गए चालान

ख़बर शेयर करें


07 जून 2024 को परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी हैड़ाखान सहित नैनीताल कैंची भवाली धनाचुली ओखलकांडा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया । अभियान के दौरान 210 वाहनों के विभिन्न अभियोग में चालान किए गए। 13 ओवरलोड यात्री वाहनों के चालान किए गए ।125 टैक्सी मैक्सी वाहनों में अनाधिकृत करियर लगे पाए जाने पर पर चालान किया गया। 3 बिना परमिट,8 बिना फिटनेस,02 बिना आरसी,13 बिना टैक्स, 04 बिना प्रदूषण,27 बिना हेलमेट, 09 नो पार्किंग,सहित 25 अन्य अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई। अभियान में 02 इंटरसेप्टर सहित प्रवर्तन दल हल्द्वानी तथा टास्क फोर्स हल्द्वानी के साथ बाइक स्क्वायड द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page