(बड़ी खबर):- प्रदेश में महिला अपराध के विरोध में सड़को में उतरी जनता

ख़बर शेयर करें



आज पहाड़ी आर्मी संगठन ने उत्तराखंड में हो रहे महिला हिंसा रूद्रपुर ,हल्द्वानी, नैनीताल व देहरादून में अंकिता भंडारी घटना के विरोध में सरकार जागो अपराधी भागो रैली निकाली गई जो बुध पार्क तिकोनिया से शुरू होकर कलाडूंगी चौराहे पर समापन हुई
रैली में पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा शांत प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड में आतंकियों का पाप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसका खामियाजा हमारी बच्चीयो को,माताओं को शोषण के रूप में भोगना पड़ रहा है आए दिन प्रदेश में ह्रदय विरादक घटनाएं हो रही है मगर उत्तराखंड की सरकार इसके लिए कोई कड़ा कानून लागू नहीं कर रही है और विपक्ष की पार्टी मित्र के रूप में साथ दे रही है सरकार और विपक्ष को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है उन्होंने कहा आज देश को यूसीसी नही बल्कि महिला अपराधो को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है सिर्फ खाना पूर्ति के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट का कोई ओचित्य नही है रैली की संयोजक आशा राठौर, मनीषा जोशी,योगिता बनौला ने कहा आज प्रदेश में हम और हमारी जैसी कामकाजी लडकिया असुरक्षित महसूस कर रही है हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है राज्य और केंद्र सरकार यह तय करें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारे से बेटिया नहीं बचेगी ,आंदोलनकारी गौरव बजेला , शुशील उन्याल आर्येंद्र शर्मा , दीप्ति तिवारी नेहा मेहता ने कहा आए दिन छोटे छोटे बच्चीयो के साथ जिस रह से अपराध बढ़ रहे है ऐसा लग रहा है प्रदेश में सरकार और प्रशासन को इसके लिए कड़े कानून बनाने होंगे। प्रदेश में
महिलाओं में उतना आक्रोश है कि भारी बारिश में भी रैली में सरकार के विरोध में नारे लगते हुए बुध पार्क से एसडीएम कोर्ट तहसील कोतवाली होते हुए कलादूंगी नारे और तख्तियो के साथ कलाडूंगी चौराहा पहुंची
इस दौरान गोपाल बिष्ट , कोशल पाठक,निकिता,गरीमा मेहरा, करिश्मा बिष्ट,योगेश मेहरा,शेखर भावना, अक्षत उप्रेती,महिमा,कृतिका दीपांशी बोरा,रमेश चंद्र पंत,अमित कोहली जय सामंत आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page