(बड़ी खबर)- प्रियंका उनियाल को किया यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

प्रियंका उनियाल को किया यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित l फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रियंका उनियाल ने अपना शोध पत्र प्रेषित किया यह शोध पत्र उनको 19वां उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन यू-कास्ट 2024 28 से 30 नवंबर 2024 को हुआ द्वारा दून यूनिवर्सिटी देहरादून में आयोजित किया गया l इस अवसर पर विभिन्न विषयों के शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये l प्रियंका उनियाल रिसर्च स्कॉलर UPES यूनिवर्सिटी पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज बिधौली देहरादून उत्तराखंड | प्रियंका उनियाल अपना शोध कार्य डॉक्टर रवि रावत के निर्देश में कर रही हैं स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी यूपीईएस बिधौली देहरादून उत्तराखंड | प्रियंका उनियाल ने अपना शोध पत्र फार्मास्यूटिकल साइंसेज फार्माकोग्नोसी में प्रस्तुत किया इसके लिए उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया | विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतीकरण देते हुए उन्हें माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदया श्रीमती रितु खंडूरी भूषण द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया l
इस अवसर पर महानिदेशक यू कास्ट प्रो (डॉ) दुर्गेश पंत, निदेशक CSIR आई आई पी देहरादून डॉ हरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल,डॉ डीपी उनियाल, प्रो पुरोहित, अंकित पांडेय, अर्चित पांडेय आदि लोग उपस्थित थे l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page