(बड़ी खबर):- जनपद नैनीताल के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश

ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विभाग, देहरादून से 01 जुलाई, 2024 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 02 से 04 जुलाई तक को जनपद में कहीं – कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति से अत्यन्त तीव्र दौर रेड अलर्ट ) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 02.07.2024 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय की एवं निजी विद्यालयों(कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए 02.07-2024 (मंगलिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page