(बड़ी खबर)- सड़क किनारे खड़ी 10 टायरा वाली गाड़ी के 04 टायर ही चुरा ले गये अज्ञात चोर

ख़बर शेयर करें

09 सितम्बर 2024 को वादी रवि माथुर पुत्र राम अवतार निवासी बैलपडाव थाना कालाढूगी द्वारा थाना कालाढूगी में एक लिखित तहरीर स्वय के ट्रक संख्या HR 55 F 7383 दस टायरा डम्फर जो लौट संख्या 66/2324 करारी जंगल में खडी थी जिसमें से अज्ञात चोरो द्वारा ट्रक के टायर ले जाने करने के सम्बन्ध में दी गयी थी जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
अज्ञात चोरो की तलाश व बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूगी श्री भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित द्वारा बेलपडाव क्षेत्रान्तर्गत करारी जंगल क्षेत्र से 03 आरोपियों को मय चोरी किये गये ट्रक के 04 टायर MRF NO- 10-00-20 सहित गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ में बताया कि 6-7 दिन पहले लौट संख्या 66/2324 में सुनसान जगह खडे डम्पऱ संख्या HR 55 F 7383 में से चोरी किये थे जिन्हे हमने यहां जगल में झाडियो मे छिपा दिया था जिन्हे हम आज कही बेचने के लिए लेने आये थे कि पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page