सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने भेंट की

ख़बर शेयर करें

 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्री पी.पी. हिन्दुजा ने भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने श्री पी. पी हिंदुजा से प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।


       श्री हिंदुजा ने मुख्यमंत्री को हिंदुजा फाउण्डेशन की ओर से प्रदेश में वेदिक स्कूल स्थापना, हिंदुजा अस्पताल मुम्बई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। श्री हिंदुजा ने देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की भांति स्विस सिटी की स्थापना, परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रखरखाव में सहयोगी बनने के साथ ही इण्डस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकि उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी मुख्यमंत्री को दिया।
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार श्री के.एस. पंवार, श्री अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के श्री डी.के. सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page