24 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक राष्ट्रीय सरस मेले 2026-27 के सफल आयोजन हेतु सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुव्यस्थित बनाने हेतु जिला कमांडेंट होमगार्ड को 20 होमगार्ड जवानों की तैनाती के आदेश दिए इसके साथ ही उन्होंने स्टॉलों की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा आगंतुकों के लिए बैठने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि देशभर से आने वाले स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही मेले में आने वाले आमजन के लिए सुगम आवागमन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए मेले को आकर्षक, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग मेले में प्रतिभाग कर स्थानीय उत्पादों से लाभान्वित हो सकें।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल जिला विकास अधिकारी संतोष पंत अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि शंकर लोसाली जिला कृषि अधिकारी संतोषी जिला खाद्यय अधिकारी मनोज कुमार बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


