डीएसबी परिसर नैनीताल में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में सफाई अभियान की हुई शुरुआत

ख़बर शेयर करें

डीएसबी परिसर आज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में सफाई अभियान की शुरुआत की गई तथा भौतिकी विभाग के सामने सफाई अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के मध्य पहुंची विधायक नैनीताल सरिता आर्य ने सभी स्वयं सेवक को बधाई दी तथा जीवन में बेहतर कार्य करने को कहा । विधायक ने विश्व शिक्षक दिवस जिसकी 2024 की थीम शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक जुड़ाव की ओर’ की भी बधाई दी । उन्होंने कहा की राष्ट्र की सेवा सबसे बड़ी सेवा है ।इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय में हर्षित कुमार द्वारा बनाई विधायक के चित्र को सरिता आर्य को भेट किया गया । कार्य वाहक डीएसडब्ल्यू तथा निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉक्टर ललित तिवारी ने विधायक का स्वागत किया । कार्य क्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा , प्रो आरसी जोशी ,प्रो नीलू लोधियाल , कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शशि पांडे ,डॉक्टर जितेंद्र लोहनी ,डॉक्टर दीपिका पंत ,डॉक्टर मनोज बाफिला , मोहित साह , पूर्व सांसद सागर ,कुंदन , अजय , सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page