शहर के सबसे आबादी वाले क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान- आप सब का सहयोग भी है जरूरी

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्देश में नैनीताल शहर में चल रहे सफाई अभियान के चलते सबसे आबादी वाले क्षेत्र स्टाफ हाउस/रिया टेंट हाउस, नियर साईं मंदिर के पास भोटिया बैंड जाने वाले रास्ते पर नाले के पास फैंके गए कूड़े को पालिका व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन संस्था कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान अंतर्गत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा के निर्देश पर सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार द्वारा कराया गया। इस कार्यो के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगर में 13 सेक्टरों में विभाजित कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पर्यवेक्षण सेक्टर अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी के इस कार्यो के लिए क्षेत्रवासियों धन्यवाद ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page