सीएम ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-मुनस्यारी-जौलजीवी राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है। राज्य को सडक मरम्मत आदि में होने वाली बड़ी राशि की भी इससे बचत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क सीमान्त क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सडक रही है। भारत माला के तहत इसके डबल लेन निर्माण से आवागमन में भी सुविधा होगी। भारत माला के तहत बनने वाली इस डबल लेन सडक के निर्माण में तेजी आने के साथ ही भविष्य में इसकी मरम्मत आदि में होने वाला व्यय भी भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page