नैनीताल नगर में एक बार फिर एकमुश्त लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। नगर में एक बार फिर एकमुश्त लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में भय का माहौल बन गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दें कि इन दिनों लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहें है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं सोमवार को भी नगर में एकमुश्त लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोग भीमताल, शेरवानी, सूखाताल, चाफी, हाईकोर्ट, पुलिस लाइन के आसपास के निवासी है।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page