समस्त पत्रकारों को संघ से एकजुट हेतु सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

ख़बर शेयर करें


अल्मोड़ा 6 फरवरी जिला अल्मोड़ा पत्रकार संघ की कार्यकारिणी की यहां स्वतंत्रा संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी बहुउददेश्य पुस्तकालय वाचनालय भवन में संपन्न बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई तथा जनपद के सभी पत्रकारों को संघ से जोड़ते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया बैठक में संघ का जिला सहकारी बैंक में खाता खोलने तथा किसी भी प्रकार का भुगतान चेक से किए जाने का निर्णय लेते हुए जनपद के सभी पत्रकारों से संघ की सदस्यता ग्रहण करते संगठन से जुड़ने की अपील की गई बैठक में पत्रकारों के हितों हेतु एक जुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया तथा किसी भी प्रकार के अवांछित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उसकी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लेते हुए भविष्य में युवा पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा शीघ्र एक बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने पर बल दिया गया संघ के अध्यक्ष कैलाश पांडे की अध्यक्षता व महासचिव राजेंद्र रावत के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार व उपाध्यक्ष डाॅ0 दीवान नगरकोटी. जगदीश जोशी.उदय किरौला. अशोक पांडे. दिनेश भट्ट.एस0एस0 कपकोटी. कपिल मल्होत्रा. प्रकाश चन्द्र भट्ट. अमित उपे्रती. हरीश भंडारी. कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी.निर्मल उप्रेती.संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page