डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रन टू लिव संस्था के माध्यम से टी-शर्ट,कैप व बैग की लॉन्चिंग की।

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल में 28 अगस्त को आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय मानसून माउंटेन मैराथन की तैयारियों के चलते दिन शुक्रवार को जिला कार्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रन टू लिव संस्था के माध्यम से टी-शर्ट,कैप व बैग की लॉन्चिंग की। इस वर्ष आयोजित होने वाली मानसून माउंटेन मैराथन को लेकर शहर वासियों में काफी उत्साहित है। इस मैराथन में देश- विदेशी के धावकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे बीएम साह ओपन थेटर मल्लीताल में प्रतिभागियों को टी-शर्ट व चेस्ट नंबर के साथ अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्रिवेदी, अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी,जेफरी बोर्जेस, मनीष जोशी, बी एस ह्यंकी, शैलेश ह्यांकी, विनोद पंत के साथ अन्य संबंधित लोग उपस्थित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page