रोजगार- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से निकली भर्ती, जानिए इस बार क्या रहेगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार दो फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए कुल पांच रिक्तियां और रक्षक के लिए दो रिक्तियां भरना है। इस फॉर्म में आवेदन करने वाले के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष तक रखी है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की रक्षक पद के लिए भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास और डीईओ पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। जिसमें इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 176 रुपये, एससी/एसटी के लिए 86 रुपये है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page