साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा आयोजित एवं वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वारा प्रायोजित प्रथम स्वर्गीय राजेंद्र लाल साह ओपन ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

साह-चौधरी समाज नैनीताल द्वारा आयोजित एवम वृंदावन पब्लिक स्कूल द्वारा प्रायोजित प्रथम स्वर्गीय राजेंद्र लाल साह ओपन ऐपण प्रतियोगिता और 11 वी चंद्र लाल साह इंटर स्कूल ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर को प्रातः 10 बजे से वृंदावन पब्लिक स्कूल मे किया जाएगा, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि ओपन प्रतियोगिता मे केवल प्रथम 30 रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए प्रतिभागियों को 50 रुपए की एंट्री फीस वृंदावन स्कूल मे 5 नवंबर तक जमा करनी अनिवार्य है, पूर्व में आलोक साह द्वारा इंटर स्कूल ऐपण प्रतियोगिता पूर्व से आयोजित की जा रही है,परन्तु इस बार उनके द्वारा समाज के बैनर मे पहली बार ओपन ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, ओपन प्रतियोगिता में ऐपण केवल एक ही बनाना है जिसमें लक्ष्मी की चौकी,सरस्वती की चौकी(6 कोने वाले तारे के रूप में ही मान्य होगी),शिव पीठ, नाता,लक्ष्मी नारायण, नव दुर्गा चौकी, जनेऊ, धुलीअर्ग चौकी में से एक चौकी बनानी अनिवार्य है, चित्रण पारंपरिक तरीके से बिस्वार द्वारा किया जाएगा, गत्ते व गेरू की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी,ब्रश, स्केल व प्रकार का प्रयोग वर्जित रहेगा केवल उंगलियों की सहायता से ही चित्रण करना अनिवार्य होगा,बिस्वार की व्यवस्था प्रतियोगी स्वयं करेंगे,साह-चौधरी समाज के सचिव सुरेश चौधरी ने कहा सभी लोगों ने इस प्रतियोगिता मे भागीदारी करके इसे सफल बनाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page