कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मिला एक और मौका 15 जनवरी तक आनलाईन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

ख़बर शेयर करें

वि०वि०की स्पेशल बैक परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जानी है जिसके लिए वर्तमान में परीक्षा आवेदन पत्र आनलाईन माध्यम से 10 जनवरी तक भरे जा रहे है। मा. कुलपति की स्वीकृति के आलोक में छात्रहित में परीक्षा आवेदन पत्र आनलाईन माध्यम से भरने हेतु अन्तिम तिथि 15 जनवरी तक विस्तारित किया जा रहा है। तत्क्रम में वर्ष 2016 से आच्छादित अध्यादेश के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनके लिए एन+2 के अन्तर्गत यह अन्तिम अवसर होगा अतः 2016 के पंजीकृत विद्यार्थियों जिनकी प्रथम से षष्टम सेमेस्टर तक किसी भी विषय में बैक है वे सभी विद्यार्थी 15 जनवरी 2022 तक अनिवार्य रूप से स्पेशल बैक परीक्षा आवेदन पत्र आनलाईन माध्यम से भरना सुनिश्चित करेंगे। विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 15 जनवरी 2022 तक स्पेशल बैक परीक्षा का आवेदन पत्र आनलाईन माध्यम से भरना सुनिश्चित करेंगे। उक्त परीक्षा हेतु आवेदन न किये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page