उत्तराखंड का राज्यगीत लिखने वाले हेमंत बिष्ट की बहन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य हंसा बिष्ट का निधन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- नैनीताल के खुर्पाताल ग्राम निवासी एवम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य सुश्री हंसा बिष्ट जी का कल रात्रि निधन हो गया है। दिवंगत हंसा बिष्ट ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध उद्घोषक, कवि एवम लेखक हेमंत बिष्ट की बहिन है। उनकी अंतिम यात्रा खुर्पाताल से 12 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी। स्व. हंसा बिष्ट एक कुशल अध्यापक व प्रधानाचार्या के साथ साथ बेहतरीन लेखिका भी थी। उनके द्वारा बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु रोचक जानकारियों को लेकर लिखे गए आलेख कई समाचार पत्रों एवम पत्रिकाओं द्वारा नियमित स्तंभ के रूप में प्रकाशित किया जाता रहा। उन्हें उत्कृष्ठ शिक्षक के लिए 5 सितम्बर 2008 को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया। उनके निधन पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित अनेक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page