हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा पहुंची उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य

ख़बर शेयर करें

राजभवन देहरादून /हरिद्वार-उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य आज हरिद्वार निरंजनी अखाड़ा पहुंची। उन्होंने आचार्य महामण्डेलश्वर कैलाशानद गिरी के पट्टाभिषेक समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवालए कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिकए कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियालए ज्वालापुर विधायक श्री सुरेश राठौरए रूडकी विधायक श्री प्रदीप बत्राए रानीपुर विधायक श्री आदेश चैहानए भाजपा नेता विकास तिवारीए नरेश शर्माए ओम प्रकाश जमदग्नि आदि भी पट्टाभिषेक समारोह में उपस्थ्ति रहे। सभी ने अखाड़ा परम्परा के अनुसार आचार्य महामण्डलेेश्वर की चादर विधि की।
राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए समस्त अखाड़ा संतो को मकर संक्रंाति की शुभकामनायें दी। उन्होंने स्वामी कैलाशानंद महाराज से आचार्य महामण्डलेश्वर के पद पर आसीन होने पर आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी को बधाई दी।

श्रीमती मौर्य ने मकर संक्रांति पर्व पर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संत परम्परा भारत की प्राचीन परम्परा है। युवाओं को अपने धर्म और संस्कृति को अपनाकर नव भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। संतो का सम्मान हमारी सनातन परम्परा हैए जो भारत को अन्य देशों से अलग और विशेष बनाती है। उन्होंने नव वर्ष में सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कोरोना मुक्त भारत की प्रार्थना मां गंगा से की।

इस अवसर पर समस्त अखाड़ा पदाधिकारियों व संतो के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के इंद्रेश कुमार जीए दिनेश जीए शिव प्रकाश जीए युद्धवीर जीए शरद कुमार जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page