बड़ी खबर:- पुलिस ने इन 03 वाहन चालकों की भेजी डीएल निरस्तीकरण की रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा सभी अधिनस्थों को जनपद में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा यातायात नियमों का पालन कराते हुए उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में हरबंस सिंह एसपी अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में
आज 06 मई को वेद प्रकाश भट्ट, प्रभारी निरीक्षक यातायात रामनगर व टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र के आमडंडा लखनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान 03 माल वाहनों में सवारी भर कर ले जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चलानी कार्यवाही की गई, साथ ही तीनों वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारियों को भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page