डीएम नितिन सिंह भदौरिया के अथक प्रयासो से अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों को मिल सकेगी बेहतर सुविधा

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अथक प्रयासो से अल्मोड़ा में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्या मंदिर विद्यालय हेतु राज्य सरकार ने निःशुल्क भूमि देने पर अपनी मंजूरी दे दी है। देहरादून में शनिवार को हुई कैबिनेट में मंगलदीप विद्या मंदिर के लिए खत्याड़ी में 0.04 हेक्टेयर निःशुल्क भूमि की मंजूरी दे दी गई। गौरतलब है कि अल्मोड़ा में सुश्री मनोरमा जोशी द्वारा विगत कई वर्षों से दिव्यांग बच्चों हेतु स्वयं के संसाधनों से विद्यालय संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जिस स्थान पर विद्यालय संचालित हो रहा है वहां पर रोड की सुविधा ना होने के कारण बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। इसका का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कई समय शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता और पत्राचार करते हुए मंगलदीप विद्या मंदिर हेतु निःशुल्क भूमि देने का आग्रह किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page