नैनीताल में ‘सेव नैनीताल’ और ‘अलर्ट नैनीताल’ जैसे समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने माँ नयना देवी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़, जलाए 21 दिए

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- उत्तराखंड के खूबसूरत शहर नैनीताल में ‘सेव नैनीताल’ और ‘अलर्ट नैनीताल’ जैसे समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने मल्लीताल के माँ नयना देवी मंदिर में हनुमान चालीसा का जाप किया । आज जाप के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता, सरकारी कर्मचारी, पत्रकार आदि शामिल हुए । भक्तों ने हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हनुमान मंदिर के आगे 21 दिए जलाए । इस दौरान सभी ने तेज स्वर और धीमी गति से हनुमान चालीसा का तालियों के बीच पाठ किया । आयोजकों ने भक्तों के लिए बूंदी के प्रसाद की व्यवस्था की थी । अयोजकन ने बताया कि अगले मंगलवार शाम छह बजे हर हफ्ते की तरह हनुमान चालीसा का जाप किया जाएगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page