व्यापारी नेता के भाई से मारपीट के मामले में तल्लीताल पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

शहर के तल्लीताल व्यापार मंडल नेता के छोटे भाई से मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है दोनों लोगों को न्यायालय पेश करने की तैयारियां की जा रही है

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात कुछ युवकों ने अमनदीप सिंह के छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी जिसके चलते उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था उन्हीं के परिजनों के द्वारा थाने में तहरीर दी थी पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया

मामले की विवेचना ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह को दे दी गई देर रात पुलिस ने मामले के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो कि सात नंबर निवासी (संजय कुमार पुत्र दिनेश राम) ऑरकुट कंपाउंड निवासी (अंकुश कुमार पुत्र आनंद लाल )को गिरफ्तार कर लिया है एसओ विजय मेहता ने बताया है कि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है गिरफ्तार किए गए दो लोगों को न्यायालय में पेश करने की तैयारियां की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page