खेल प्रतियोगिता में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम ने 10 पदक जीत कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर बनाई नैनीताल नगर की स्वर्णिम पहचान

ख़बर शेयर करें

बीते पखवाड़े 12-23जून 2024 को कज़ान, रूस में 82 ब्रिक्स देशों के मध्य आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में भारतीय महिला बौक्सिंग टीम के अधिकारिक प्रत्यायोजन प्रमुख , नैनीताल निवासी अभिषेक साह गत दिनों अपने निवास स्थान नैनीताल आए हुए हैं।

उक्त खेल प्रतियोगिता में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम ने 10 पदक ( 2 स्वर्ण , 3 रजत तथा 5 कांस्य) जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और नैनीताल नगर की स्वर्णिम पहचान भी बनाई।

इस विशिष्ट उपलब्धि पर आज तल्लीताल व्यापार मण्डल द्वारा श्री अभिषेक साह को आयोजित सभा में सम्मानित किया गया। मारूति नंदन साह की अध्यक्षता में वरिष्ठ व्यापारी श्री भारत लाल साह जी और श्री सोहन लाल साह जी द्वारा भेंट प्रस्तुत की गई।
व्यापार मण्डल महामंत्री अमनदीप सिंह ने उनकी उपलब्धि को युवकों के लिए प्रेरणादायक एवं नशे , अन्य बुराईयों से दूर रहकर सकारात्मकता का स्रोत बताया गया ।

अनेक व्यापारियों/ क्षेत्रवासियों ने साह को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभा में उपाध्यक्ष नासिर खान , ममता जोशी , कोषाध्यक्ष हरीश लाल , उपसचिव जयंत उप्रेती, रामेश्वर साह , दिनेश कर्नाटक , भानू साह , कान्हा साह , मो० सलीम , सचिन राणा , अतुल पाण्डेय, आयूष भण्डारी , संजय महरा, अर्जुन साह , अनुराग बिष्ट इत्यादि व्यापारी/ क्षेत्रवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page