सीएम जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट एवं सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट एवं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। सूचना कर्मीयों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुआंे ने ध्वजारोहण मंे संविधान की शपथ ली।
मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गर्व है इस महान दिन को ना सिर्फ भारत मे रहने वाले भारतीय बल्कि विश्व के कोने-कोने मे रहने वाले भारतीय उत्साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर अति जिला सूचना अधिकारी श्री गोविन्द सिह बिष्ट ने 72 वां गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा, और बन्धुता बढाने के लिए दृढ संकल्प करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page