पत्रकार संगठन एनयूजेआई नैनीताल नगर कार्यकारणी का हुवा गठन।

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। पत्रकार संगठन एनयूजेआई का रविवार को नगर के मल्लीताल नैनीताल क्लब में वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार डॉ गिरीश रंजन तिवारी द्वारा पत्रकारों को संबोधित किया गया। इस दौरान
मंडल उपाध्यक्ष नवीन जोशी व जिला महामंत्री नवीन पालीवाल का स्वागत भी किया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से पत्रकार संगठन एनयूजेआई
नैनीताल नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवाली से विनोद कुमार व धारी से गंगा सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष रितेश सागर महामंत्री गौरव जोशी, संगठन मंत्री राजू पांडे, सचिव दामोदर लोहनी व तेज सिंह, उप सचिव संतोष बोरा, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा,प्रचार सचिव ललित जोशी को नियुक्त किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि पत्रकार की पहचान होती है उसके कामों से लिहाजा सभी को सैद्धांतिक पत्रकारिता पर जोर देना चाहिये।

संगठन के मंडलीय उपाध्यक्ष नवीन जोशी ने कहा कि आज तमाम तरह की चुनौतियां हमारे सामने है ऐसे में जरूरत है कि धैर्य का परिचय देते हुवे पत्रकारिता को जीवंत रखें और समाज हित मे कार्य करें।

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि तेजी से पत्रकारिता का दौर बदल रहा है ऐसे में जो भी नए बच्चे पत्रकारिता जगत में आ रहे है उनको पठन पाठन पर ध्यान देना चाहिये इसके अलावा उन्होंने कहा कि समय समय पर कार्यशालायें भी होनी चाहिये जिससे ज्ञान प्राप्त हो।

नव नियुक्त नगर अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर कार्यकारणी का गठन किया और भरोसा दिलाया कि संगठन सामाजिक सरोकारिता का निर्वहन कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित,महासचिव नवीन पालीवाल, भूपेंद्र मोहन रौतेला,कमेलश बिष्ट,नरेश कुमार,संदीप कुमार,गणेश चंद्र कांडपाल,अजमल हुसैन,पंकज कुमार,सुनील बोरा,प्रदीप कुमार,दिनेश आर्य,शीतल तिवारी,यूएस सिजवाली,सुनील भारती व दीप्ति बोरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

कमलेश बिष्ट रिपोर्टर नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page