कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 की बी०ए० प्रथम वर्ष की परीक्षा का परीक्षाफल हुआ घोषित

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के वार्षिक पद्धति स्पेशल बैक परीक्षा/कोविड- 19 से प्रभावित विद्यार्थियों की वर्ष 2020 की बी०ए० प्रथम वर्ष की परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।
उपरोक्त परीक्षाओं में सम्मिलित विद्यार्थियों के परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.kunainital.ac.in के माध्यम से घोषित किये जा रहे हैं। उक्त विषय एवं सेमेस्टर से
सम्बन्धित विद्यार्थी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kunainital.ac.in के Result Announcement में जाकर अपना अनुक्रमांक, नाम एवं जन्म तिथि अंकित कर अंकतालिका का प्रिंट आउट ले सकते है। जिन विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है ऐसे विद्यार्थियों के लिए आनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु पोर्टल पृथक रूप से दिनांक 25 मार्च 2021 तक खोला जायेगा तथा जिसकी सूचना विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kunainital.ac.in पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका
गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page