कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और उसकी चुनौतियों पर करेगा कार्य

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा उसकी चुनौतियों पर काम करेगा। इस प्रस्ताव को लेकर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल तथा विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय द्वारा इन रिप्लेस आई पी इ ग्लोबल लिमिटेड के साथ वन विज्ञान विभाग में एक बैठक हुई जिसमें प्लास्टिक की चुनौती पर व्यापक चर्चा हुई ,बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए आम जन की भागीदारी तथा सहयोग आवश्यक है। वर्तमान में पारिस्थितिक तंत्र इससे पूर्ण रूप से प्रभावित है । ग्लोबली एथेंस इनफॉर्निक्स ,पिक्सर ग्लोबल ,फेडरेशन ऑफ ग्लोबल तथा चिंतन रिसर्च ऐंड एक्शन ग्रुप इस कार्यक्रम में पार्टनर है । इस हेतु शनिवार 21 दिसंबर 24 को 6:30 बजे सायं एक्सपर्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौरव का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अभियान तथा इंटर्नशिप प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे । बैठक में निदेशक इनोवेशन सेल प्रो. आशीष तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी ,डॉक्टर श्रुति साह ,डॉक्टर नंदन मेहरा ,डॉक्टर मैत्री नारायण सहित दलबीर सिंह ,राहुल शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page