कुमाऊं विश्विद्यालय में पंजीकृत शोधार्थियों की शोध रूपरेखा जमा करने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर

ख़बर शेयर करें

शोध एवम प्रसार निदेशालय ने कुमाऊं विश्विद्यालय में पंजीकृत शोधार्थियों की शोध रूपरेखा जमा करने की अंतिम तिथि 31अक्टूबर 2021निर्धारित की । प्रो. एन के जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 1अक्टूबर से 31अक्टूबर तक शोध रूपरेखा जमा कर सकते है । 31अक्टूबर तक जमा करने पर मात्र 2000 रूपये पंजीकरण शुल्क होगा । इसके पश्चात शोध रूपरेखा जमा करने पर पंजीकरण शुल्क ,10नवंबर तक 2500रुपये (500रूपये विलंब शुल्क)तथा 10नवंबर के बाद तथा 20नवंबर तक 3000रूपये (1000रूपये विलंब शुल्क) फीस जमा करनी होगी । 20नवंबर 2021के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।प्रो. एन के जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आर डी सी की मीटिंग 20नवंबर के बाद हो सकती है।शोध निदेशक प्रो.ललित तिवारी ने कहा कि शोधार्थियों को शोध कार्य की रूपरेखा 5 प्रतियों तथा आवश्यक‌ पत्रजात के साथ अपने शोध निर्देशक , विभागाध्यक्ष तथा संकायाध्यक्ष से अग्रसारित करवाकर शोध अनुभाग में जमा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page